क्या बुखार में दूध अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 14:03

बुखार आने पर क्या खाना रहेगा फायदेमंद? इन 5 चीजों के सेवन से जल्द उतरेगा फीवर

शरीर को मजबूत और हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी का सेवन बहुत फायदेमंद है.
foods to eat during fever: आमतौर पर लोग बुखार से परेशान हो जाते लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि साधारण बुखार होना आपकी बॉडी की तंदुरुस्ती के लिए शुभ संकेत है. क्योंकि इस दौरान शरीर के अंदर जितने भी बैक्टीरिया, वायरस या फंगस घुसते हैं और जिनसे संक्रमण का खतरा रहता है, उन्हें हमारा इम्यून सिस्टम मार देता है. इसलिए बुखार होना भी जरूरी है. लेकिन बुखार होने के बाद शरीर बहुत कमजोर हो जाता है और कुछ खाने का मन भी नहीं करता. जीभ से टेस्ट उतर जाता है जिसके कारण किसी चीज का स्वाद नहीं लगता है. डॉक्टर अमूमन खिचड़ी खाने की सलाह देते हैं लेकिन अधिकांश लोगों को यह पसंद नहीं होती. चूंकि बुखार के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की भारी कमी हो जाती है, इसलिए ज्यादा शक्तिवर्धक चीजों का सेवन जरूरी हो जाता है. ऐसे में यहां कुछ चीजों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें आप बुखार के दौरान खाकर तेजी से अपने शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते है.
बुखार के दौरान क्या खाएं

बेसन शीरा-फर्स्ट पोस्ट की खबर के मुताबिक बुखार में बेसन शीरा का सेवन बहुत असरदार है. सर्दी, बुखार और कफ से निपटने के लिए बेसन सदियों से असरदार घरेलू नुस्खा है. इससे गले की खराश से राहत मिलती है और शरीर को आराम पहुंचता है.
चिकेन सूप-किसी भी बीमारी में चिकेन सूप बेहतर डाइट है. चिकेन का सूप आपके शरीर में तरल पदार्थों की कमी को पूरा करता है और तापमान को घटाने में मदद करता है. इसके अलावा शरीर के अंदर टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है. सूप में मौजूद सोडियम इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाने में मदद करता है. इसके अलावा, चिकन सूप विटामिन, खनिज, कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर होता है.
हरी पत्तीदार सब्जियां-हरी पत्तीदार सब्जियों में अधिक मात्रा में डाइट्री फाइबर होता है और ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं. पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो वायरल फीवर जैसे मौसमी संक्रमणों से लड़ने में मददगार होती हैं.
खिचड़ी : बुखार में खिचड़ी एक संपूर्ण आहार है. अगर इसमें मरीज को टेस्ट न आए तो टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें कुछ धनिया पत्ती और नींबू का रस मिला सकते हैं. इसके साथ ही पुदीने की चटनी या दही के साथ इसका आनंद ले सकते हैं.
फल-बहुत से लोगों का मानना होता है कि बुखार में फल नहीं खाना चाहिए लेकिन यह सरासर गलत है. अधिकांश फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो कि एक मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए आवश्यक है. यदि आपकी भूख कम है, तो ताजे फलों का रस लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि इनका सेवन करना आसान होता है.


नारियल पानी: बुखार के दौरान शरीर में पानी की बहुत कमी हो जाती है. अपने शरीर को मजबूत और हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी का सेवन बहुत फायदेमंद है. इससे शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलता है. नारियल पानी संक्रमण से लड़ने में भी फायदेमंद है. नारियल पानी पीने से भोजन से प्राप्त आवश्यक पोषक तत्वों कोशिकाओं तक जल्द पहुंचते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info